भारत समेत कई देश, चीन के कुछ हिस्सों से अपने राजनयिक कर्मचारियों और नागरिकों को निकालने की योजना बना रहे हैं


चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप का दंश कई देशों को झेलना पड़ रहा है। दुनिया भर के देशों के नागरिक चीन में फंसे हुए हैं। भारत समेत कई देश, चीन के कुछ हिस्सों से अपने राजनयिक कर्मचारियों और नागरिकों को निकालने की योजना बना रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ देशों की प्लानिंग और वो कैसे चीन से लौटे अपने नागरिकों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम का प्रबंधन करेंगे


भारत 


भारत ने अन्य भारतीयों को निकालने के लिए अपने सी-17 सैन्य परिवहन विमान को वुहान भेजने का फैसला किया है। सी -17 ग्लोबमास्टर वुहान में मेडिकल उपकरणों का एक खेप पहुंचाएगा ग्लोबमास्टर भारतीय वायु सेना की इन्वेंट्री का सबसे बड़ा सैन्य विमान है। हाल ही में, एयर इंडिया के विशेष विमान से वुहान से 640 भारतीयों को लेकर वापस आया था।


अमेरिका


अमेरिका ने अपने 300 नागरिकों को जापानी क्रूज से बाहर निकाला था। यह सभी कोरोना वायरस से संक्रमित जापानी क्रूज पर सवार थे। इन सभी लोगों को दो और हफ्तों तक अलग रखा जाएगा। सभी अमेरिकी नागरिक 14 दिनों तक जापानी क्रूज में रहने के बाद वापस लौटे हैं।


ताइवान


ताइवान सरकार ने बुधवार को कहा कि वह चार्टर्ड प्लन भेजने की योजना बना रही है, जो शुक्रवार दोपहर तक जापान के डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज से 20 से अधिक नागरिकों को निकालने के लिए आ सकती है।इससे पहले 3 फरवरी को वुहान में फंसे अनुमानित 500 ताइवानी नागरिकों में से 247 लोगों को पहले बाहर निकाला जा चुका है।


कनाडा


कनाडा ने कहा कि वह गुरुवार शाम को डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर सवार अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर देगा। जापानी क्रूज पर 251 कनाडाई हैं, जिनमें से 47 लोगों का टेस्ट नेगेटिव रहा है।


दक्षिण कोरिया


कोरोना वायरस से चीन में रह रहे दक्षिण कोरिया के नागरिक भी संक्रमित हुए। छह दक्षिण कोरियाई और एक जापानी पति-पत्नी एक चार्टर्ड उड़ान से बुधवार सुबह दक्षिण कोरिया गए।


ऑस्ट्रेलिया


ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि जापानी जहाज पर उसके 220 नागरिक है, जिनमें से 169 नागरिकों को वहां से निकाला जाएगा जबकि बचे हुए 36 संक्रमित लोग फिलहाल जहाज पर ही रहेंगे।इसके अलावा 15 और लोगों को जहाज पर रहने के लिए कहा गया है। जापान से बचाए गए लोगों को डार्विन के पास भेजा जाएगा और उन्हें अलग रख दिया जाएगा।


न्यूजीलैंड


इससे पहले न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत द्वीप समूह का एक विमान 5 फरवरी को चीन के वुहान से ऑकलैंड पहुंचा था।


नेपाल


16 फरवरी को नेपाल ने वुहान से 175 नागरिकों को निकाला।


हांगकांग


हांगकांग ने कहा कि वह एक विमान को जापान से भेज देगा, जो यात्रियों को जापानी क्रूज से वापस लाएगा, चीन के बाहर सबसे अधिक कोरोनो वायरस का संक्रमण इसी जहाज पर देखा गया है।


सिंगापुर


सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के मुताबिक 9 फरवरी को अपने दूसरे जत्थे की उड़ान में 174 सिंगापुर नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों को वुहान शहर से बाहर निकाला।


फिलीपींस


विदेश मामलों के विभाग के मुताबिक 9 फरवरी को 30 फिलीपींस के नागरिक वुहान से अपने देश लौटे। लौटने वाले यात्रियों और 10-सदस्यीय सरकारी टीम को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा